राजधानी के पटना सिटी में एक व्यक्ति ने महिला की ईट से पीट-पीट कर की हत्या, जानिए पूरा मामला

पटना। रविवार को पटना सिटी में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाली महुली गांव की है। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने खेत में एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद गांव में बात ना फैले इसके लिए महिला को ईट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सुनीता देवी ने खेत में एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस दौरान सुनीता देवी ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने सुनीता देवी को घर से दूर एक मकान में पीट-पीट कर और ईट से मार- मार कर हत्या कर दी।

वही इस निर्मम हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कपिल देव राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही मृतक सुनीता देवी के बेटे ने आरोपी कपिल देव राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबध में दीदारगंज थाना के थाना अध्यक्ष चेतनानंद झा बताते हैं कि शुरुआती छानबीन के दौरान इस तरह की बात सामने आ रही है कि मृतक सुनीता देवी ने पड़ोसी कपिलदेव राय और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। यह बात गांव में ना फैले इसके लिए सुनीता देवी की निर्मम हत्या कर दी गई।