February 25, 2026

PATNA : नौबतपुर में 2 युवको ने विधवा से किया गैंगरेप, विडियो बनाकर किया वायरल

पटना। राजधानी से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नौबतपुर इलाके में दो युवको ने धान के खेत में विधवा के साथ बारी-बारी रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में उसे कई सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर ही मामले का खुलासा हुआ। पुलिस माले की पड़ताल में जुट गई है। नौबतपुर के एक गांव में 43 साल की विधवा से गैंगरेप का वीडिया वायरल होने से सनसनी मच गई। वीडियो में दो युवक उसके साथ बारी-बारी से रेप करते नजर आ रहे हैं। जहां एक युवक दुष्कर्म कर रहा है और दूसरा उसका वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को बाद में नौबतपुर के कई सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया गया। जो कुछ ही देर में तेजी से वायरल होने लगा।

इस वीडियो की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, टीम ने उसकी जांच शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ ही दोनों आरोपी युवकों की पहचान कर ली। लेकिन पुलिस जांच के लिए पहुंची तो आरोपी के साथ ही पीड़ित महिला भी घर से गायब मिली। पुलिस ने उनकी खोजबीन तेज कर दी है। वहीं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीड़ित महिला 43 साल की विधवा है। वह लम्बे समय से अपने मायके में रहती है। उसकी पहचान हो गई है। घटना की सच्चाई के लिए उसकी खोजबीन की जा रही है। वीडियो फुटेज में महिला कोई विरोध करती नजर नहीं आ रही। इसलिए इस मामले में महिला का बयान बहुत ही जरूरी है। दिनदहाड़े इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना बड़ी आपराधिक घटना है। हम जल्द ही महिला को ढूंढ़ निकालेंगे और उसके बयान के आधार पर आगे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे

You may have missed