शराबबंदी के समर्थन में CM नीतीश करेंगे यात्रा : 15 जनवरी के बाद हो सकती है शरुवात, भाजपा ने कहा- जितना पाप किया, उन्हें कांवड़ यात्रा करना चाहिए

  • 17 साल में नीतीश कुमार कर चुके हैं 13 यात्राएं

पटना। छपरा जहरीली शराबकांड के बाद CM नीतीश इतने आहत है कि अब वो खुद शराबबंदी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यात्रा पर निकलने वाले है। बता दे की CM जल्द ही नई यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर खबरें यह आ रही है कि शराबबंदी सफल बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोरदार तरीके से लोगों के बीच अपील करेंगे। वही इस यात्रा पर BJP ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अभी आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। वही मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा 15 जनवरी से शुरू होगी। वही यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री किस रूट से इस यात्रा पर निकलेंगे इसका पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है। हालांकि अभी बिल्कुल शुरुआती दौर में है। लेकिन माना जा रहा है कि अगले 15-20 दिनों में इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी और खरमास के बाद CM नीतीश यात्रा पर निकल जाएंगे।
नीतीश कुमार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत : भाजपा
नीतीश की होने वाली यात्रा पर BJP नेता विनोद शर्मा ने कहा कि कुमार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। वही उन्होंने कहा की जो 17 सालों से BJP के साथ मिलकर विश्वास लेने का काम किया था। अब उन्होंने अपना विश्वास खो दिया है। अब जब यात्रा वह निकालेंगे तो जनता उनसे सवाल पूछेगी। जनता को क्या जवाब देंगे। जिस तरह से जहरीली शराब में लोगों की मौत हो रही है। सरकार का सह मिल रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार यदि यात्रा निकालते हैं तो उनकी फजीहत होगी।
नीतीश कुमार के यात्रा पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना
CM नीतीश कुमार की यात्रा पर बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें कांवर यात्रा पर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने जो पाप किया उसके लिए कांवड़ यात्रा पर उन्हें निकले की आवश्यकता है। उन्हें प्रायश्चित करने की जरूरत है। 100 लोगों से अधिक की मौत हो गई। लेकिन उन्होंने अफसोस का एक शब्द भी नहीं। कहा मुआवजा की बात छोड़िए संवेदना का एक शब्द भी नहीं बोला जो लोग मरे थे उसके लिए संवेदना भी व्यक्त नहीं किया।
पिछली बार निकाली थी समाज सुधार यात्रा
वही पिछली बार समाज सुधार अभियान यात्रा पर निकले नीतीश कुमार ने शराबबंदी के साथ-साथ दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रष्टाचार सहित कई ऐसे मुद्दे थे जिन को लेकर वह लोगों से रूबरू होते थे। 22 दिसंबर 2021 से इस यात्रा पर निकले थे। चार-पांच जिलों के बाद एक मुख्य जगह पर इनकी जनसभा होती थी। जहां यह लोगों से फीडबैक लिया करते थे और लोगों को अपने भाषण से मोटिवेट करते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा कई चरणों में हुई थी, बीच में कोरोना की वजह से इसे रोकना भी पड़ा था। लेकिन, बाद में नीतीश कुमार ने इसे पूरा किया था।
17 साल में नीतीश कुमार कर चुके हैं 13 यात्राएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से लेकर अब तक सरकारी और राजनीतिक करीब 13 यात्राएं कर चुके हैं। न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, निश्चय यात्रा, समीक्षा यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा, समाज सुधार अभियान यात्रा कर चुके है। यह सभी यात्राएं अलग-अलग तारीखों में शुरू हुई और इनका उद्देश्य अलग-अलग रहा था। अगली यात्रा की का क्या नाम होगा और उसका क्या फॉर्मेट होगा अभी तय किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed