February 19, 2026

बाढ़ : CSC सेंटर की आड़ में अवैध रेल टिकट बनाने का खेल, आरपीएफ ने संचालक को दबोचा

बाढ़। सीएससी सेंटर और साइबर कैफे की आड़ में अवैध रूप से रेल टिकट बनाने व बेचने का खेल पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में हो रहा था। आरपीएफ की टीम ने शनिवार को छापामारी कर सेंटर के संचालक को गिरफ्तार है। आश्चर्य की बात यह है कि अवैध टिकट बनाने का खेल बेलछी प्रखंड कार्यालय के पास चल रहा था। बता दें इन दिनों छठ पूजा की समाप्ति के बाद वापस कार्यस्थल पर लौटने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। वहीं रेल टिकट दलालों की पौ बारह है। इसी के मद्देनजर आरपीएफ लगातार अवैध रेल टिकट बनाने व बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चला रखी और अब तक कई दुकानदार व दलाल आरपीएफ के हत्थे चढ़ चुके हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को बेलछी ब्लॉक के निकट स्थित प्रियदर्शी इंटरप्राइजेज सीएससी सेंटर (साइबर कैफे) के बारे में इनपुट मिली थी। इनपुट मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया, तब उक्त सीएससी सेंटर पर छापा मारा गया और सेंटर के संचालक अनिल कुमार प्रियदर्शी को पकड़ा। इस दौरान आरपीएफ ने लगभग 17500 रूपये का रेल टिकट, दो प्रिंटर, आसुस लैपटॉप आदि बरामद किया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार सेंटर संचालक करीब एक वर्ष से बेलछी प्रखंड के सामने सीएससी सेंटर व साइबर कैफे चला रहा था, वह टिकट काटने के लिए आईआरसीटीसी का यूजर आईडी भी ले रखा था, लेकिन वह पर्सनल आईडी से अवैध रूप से टिकट काटने व बेचने का कार्य कर रहा था।

You may have missed