PATNA : पत्नी की खोज में डेढ़ महीने से दर-दर भटक रहा पति, फेसबुक पर आकर चिढ़ा रही मुंह

पटना। पत्नी की खोज में एक युवक पिछले डेढ़ महीने से दर-दर भटक रहा है। बेबस लाचार पति खगौल से लेकर नौबतपुर थाने तक उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पिछले डेढ़ महीने से थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन एफआइआर अब तक दर्ज नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ वह प्रेमी के साथ फेसबुक पर बार-बार आकर पति को मुंह चिढ़ा रही है। मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र का है।
अच्छे कपड़े पहनना और मोबाइल चलाना प्रियंका का शौक
बताया जाता है कि खगौल के गाड़ी खाना निवासी अमरजीत कुमार की शादी 9 मई 2015 को बिहटा के महादेव स्थान की प्रियंका से हुई थी। अमरजीत दानापुर स्थित सगुना मोड़ के नजदीक रेस्टोरेंट में प्राइवेट नौकरी करता है। नौकरी से थका हारा अमरजीत प्रतिदिन लेट नाइट में घर लौटता ौर खाना खाने के बाद सो जाया करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद हुआ करता था। शादी के 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसको अब तक बच्चा नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि प्रियंका काफी फैशनेबल लड़की थी। इसी के कारण अमरजीत से उसका संबंध बहुत अच्छा नहीं रहा करता था। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना और मोबाइल चलाना प्रियंका के शौक में शुमार था।
अचानक प्रियंका फेसबुक पर प्रकट हुई
बीते 2 अगस्त को प्रियंका कुमारी अचानक अपने ससुराल से लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद अमरजीत ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रियंका अपना मोबाइल लेकर भी नहीं गई थी। पति ने उसके अचानक लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को दिया। ससुराल वाले प्रियंका को खोजने के बदले अमरजीत पर ही भड़क उठे और जमकर खरी-खोटी सुनाई। 6 सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा- “अकेले रहना चाहती हूं। अब तुम मेरी खोज खबर न लो।’
नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
बताया जा रहा है कि प्रियंका बिहटा से बराबर नौबतपुर आकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। हर दिन बस से बिहटा और नौबतपुर आना-जाना करती है। अमरजीत ने बताया- “कुंदन कुमार नाम का लड़का उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने पास रखे हुए हैं। फेसबुक पर बार-बार आकर प्रियंका कुमारी बोलती है कि वह अब अकेले रहना चाहती है। पत्नी को घर लाने के लिए खगौल से लेकर नौबतपुर थाने तक में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कई चक्कर लगाया, लेकिन इस मामले को एक दूसरे थाने का बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।’

You may have missed