बेगूसराय में भूख हड़ताल पर गई एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल छात्राएं, बुनियादी सुविधाएं ना मिलने पर उठाया कदम

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल बलिया की प्रशिक्षु एएनएम छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। सभी बैच के प्रशिक्षुओं ने रविवार की शाम से ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन इसकी लिखित सूचना आज प्राचार्य को दी तथा जमकर नारेबाजी भी की। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य या संबंधित अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। भूख हड़ताल पर गई प्रशिक्षु छात्राओं ने बताया कि हम लोग 2021-23, 2022-24 एवं 2023-25 बैच की छात्रा हैं। बलिया प्रखंड के सादपुर में स्थित एएनएम स्कूल में कुव्यवस्थाओं के बीच हम लोगों को रहना पड़ रहा है। इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। हॉस्टल में गंदा पानी रहता है, पानी बदबू देते रहता है। ना तो सही खाना दिया जाता है और ना ही स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है। खाना भी सही और ठीक से नहीं दिया जाता है। मेस चार्ज में मनमानी की जाती है। टॉयलेट ब्लॉक में पानी नहीं आता है। बिजली की व्यवस्था हमेशा परेशान करते रहता है। ट्रेनिंग ले रही छात्राओं का कहना है कि कई स्तर पर गुहार लगाई जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर हम लोग आज से भूख हड़ताल पर हैं। सभी समस्याओं का निदान किया जाए, नहीं तो हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हम लोग खाना नहीं खाएंगे।

About Post Author

You may have missed