PATNA : संपतचक में बारिश में मकान का दीवार ढहा, 12 साल की लड़की घायल, हालत चिंताजनक

फुलवारी शरीफ। पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत सोना गोपालपुर पंचायत के गोसाईमठ टोला पर बारिश में घर की दीवार ढहने से एक 12 वर्षीय लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। आनन फानन में युवती को परिजन इलाज के लिए पास के निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसकी नाजुक हालत देख पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में घायल लड़की का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

संपतचक प्रखंड अंतर्गत सोना गोपालपुर पंचायत के गोसाईमठ टोला पर निवासी स्व. राम प्रवेश यादव की लड़की दूध लाने जा रही थी। इसी क्रम में रास्ते में रामबाबू यादव का घर की दीवार भरभरा कर गिरने लगा, जिसके मलबे में दबकर 12 वर्षीय एक लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लड़की को किसी तरह मलबे से निकाला और अस्प्ताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया। पटना के पीएमसीएच हॉस्पिटल में उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। लड़की रुचि कुमारी का सर और आंख पर गंभीर चोट लगा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ महीने पहले ही उसके पापा की मृत्यु हुई है। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।