February 25, 2026

छपरा में भीषण सड़क हादसा : स्कूल से लौट रही मासूम को स्कूल से लौट रही, परिजनों के बीच कोहराम

छपरा। बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा दे रहे है। वही यह ताजा मामल छपरा की है। जहां पुलिस जीप की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष का कहना है कि बच्ची की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई। दरअसल, यह पूरी घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकेया गांव के निकट का है। जहां स्कूल से पढ़कर घर लौट रही बच्ची पुलिस वाहन की चपेट में आ गई। वही इस घटना में बच्ची की मृत्यु हो गई। मृत बच्ची भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही खुर्द गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू साह की पुत्री अलीशा बताई जा रही है। वही इस घटना के संबंध में बताया जा रहा कि अलिशा रोजना कि तरह ही स्कूल में पढकर घर लौट रही थी कि रास्ते में ही वह पुलिस वाहन की चपेट में आ गई और घायल हो गई। वही घायल अवस्था में बच्ची को उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं बच्ची को पटना ले जाने के क्रम में बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड दिया। वही बच्ची की मौत के बाद बच्ची के शव को पुनः सदर अस्पताल छपरा लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची के पिता गुड्डू साह ने बताया कि SP के स्काट वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

You may have missed