गांधी सेतु भीषण हादसा : प्याज लोडेड ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइव को नींद आने से हुआ हादसा
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गांधी सेतु पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को नींद आने से महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 32 के पास पटना की ओर से प्याज लोड कर हाजीपुर आ रहे ट्रक के चालक मो। हकीम को नींद आने के कारण आगे चल रहे सीमेंट लोड ट्रक में पीछे से टक्कर हो गयी। वही इससे प्याज लदे ट्रक का अगला हिस्सा पहले ट्रक के अंदर तक चला गया व चालक स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। उसे पुलिस ने गैस कटर से ट्रक को काट कर बाहर निकाला तथा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही घायल ट्रक चालक मो। हकीम पटना का रहनेवाला है। वही इस हादसे के बाद सेतु पर भीषण जाम लग गया। हाजीपुर से लेकर जीरो माइल, पहाड़ी तक करीब 20 किमी तक जाम लग गया। पटना से हाजीपुर व मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेतिया, समस्तीपुर, दरभंगा आदि जिलों में जाने वाले और वहां से पटना की ओर आने वाले वाहन फंस गये। पटना से हाजीपुर आने में लोगों को 6 घंटे लग गये।


