September 15, 2025

गोपालगंज : सुहागरात की रात जोड़े ने ऐसा क्या किया जो पहुंच गए अस्पताल

गोपालगंज । गोपालगंज जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात की रात को खुदकुशी करने का प्रयास किया है। विवाह के बाद दोनों ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 साल की शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के 30 साल के मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। इसके बाद रविवार को घर पर भोज का आयोजन हुआ था।

सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने के लिए चले गए। इसके बाद जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल लेकर आए परिजनों के अनुसार, दोनों ने जहर मिला चिकन खाया था। हालांकि उनके जहर खाने की वजह क्या है इसका फिलहाल पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि दोनों को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में था इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई।

You may have missed