बांका- हेड क्लर्क ने शराब के नशे में महिला कर्मचारी के साथ की अश्लीलता, मामला दर्ज,गिरफ्तार

बांका।प्रदेश के बांका जिले से बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। कठोरता पूर्वक शराबबंदी के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध बिहार के ही बांका जिला में सरकारी कार्यालय में एक सरकारी पदाधिकारी द्वारा अपने मातहत एक महिला कर्मचारी के साथ शराब के नशे में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार बांका जिला के बौंसी प्रखंड कार्यालय में तैनात हेड क्लर्क ने एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ शराब के नशे में छेड़खानी की है।महिला कर्मचारी के शिकायत पर पुलिस ने हेड क्लर्क को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला बांका का है, जहां शराब के नशे में धुत होकर हेड क्लर्क ने महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अश्लील हरकत की है। महिला कर्मचारी के शिकायतों के अनुसार ऑफिस में काम करने वाले हेड क्लर्क ने एक महीने पहले ज्वाइन करने वाली महिला डाटा ओपरेटर के साथ अश्लील हरकत की है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में धुत होकर हेड क्लर्क मो. महमूद आलम शराब ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की है।पीड़िता ने बताया कि वो अपना काम खत्म कर ऑफिस से निकल रही थी तभी हेड क्लर्क महमूद आलम ने पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।पीड़िता ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल ने बाहर निकाला।

ऑफिस से बाहर निकलकर पीड़िता सीधे बौंसी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया। लेकिन कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed