January 25, 2026

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड मामले में सुशील मोदी ने CM नीतीश को लिया आड़े हाथे, बोले- निकलिए नहीं बाज़ार में, नहीं तो मार दिया जाएगा गोली कपार में

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीकांड के बाद BJP पूरी तरह से नीतीश सरकार पर हमलावर बनी हुई है। बता दे की बेगूसराय जिले में गिरिराज सिंह धरना पर बैठे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सुशील मोदी का एक ट्विट तेजी से वायरल हुआ है। बता दे की मोदी ने एक ट्विट में लिखा है- निकलिए नहीं बाज़ार में, नहीं तो मार दिया जाएगा गोली कपार में, नीतिशेजीं के नयेका सरकार में, दरअसल बता दे की बीते दिन बेगूसराय में मंगलवार को 11 लोगो की सरेराह गोली मारने की घटना के बाद BJP नीतीश सरकार पर पूरी तरह से हमलावर बनी हुई है। सुशील मोदी ने बुधवार को बेगूसराय जाने के क्रम में लखीसराय में कहा, लखीसराय में कानून व्यवस्था को बद से बदतर बताते हुए इसके लिए नीतीश सरकार को दोषी करार दिया। वहीं धरना में सांसद सुशील मोदी भी शामिल हुए। लखीसराय में बलात्कार के एक मामले में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ सुशील मोदी ने रोष जताया।

वही उन्होंने कहा कि रात के दस-साढ़े दस बजे युवक लड़की के घर में घुसते हैं। आरोपियों की बाइक भी वहीं मिलती है, बावजूद इसके अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही उन्होंने अपराध की इस प्रकार की घटना को राज्य में कानून व्यवस्था की दयनीय हालत का उदाहरण बताया। वही उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि राज्य की पुलिस अपरधियों के खिलाफ उचित कारवाई नहीं कर रही है। अन्यथा अब तक बलात्कार आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर नहीं होते। वही विजय सिन्हा की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि सिन्हा जब से नेता प्रतिपक्ष बने हैं वे ऐसे आपराधिक मामलों में पीड़ितों के लिए आवाज उठाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। वही उन्होंने ऐसे कम से कम 6 मामलों में सिन्हा ने राज्य सरकार की पुलिस की उदासीनता को उजागर किया है।

You may have missed