जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह की एमएलसी उम्मीदवारी लगभग तय!

पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जदयू में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है।
ललन सिंह का मजबूत समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के सबसे करीबी नेताओं में हर्षवर्धन सिंह की गिनती होती है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण पार्टी नेतृत्व का भरोसा भी लगातार मजबूत हुआ है। राजपूत समीकरण साधने की तैयारी बताया जा रहा है कि जदयू इस बार सवर्ण और विशेषकर राजपूत समाज को बड़ा प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक संतुलन मजबूत करना चाहती है। युवा चेहरे के रूप में हर्षवर्धन सिंह को आगे बढ़ाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
1 जून को लग सकती है अंतिम मुहर
अब सभी की नजरें 1 जून पर टिकी हैं, जब उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। यदि सब कुछ तय रणनीति के अनुसार चला, तो हर्षवर्धन सिंह की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

You may have missed