शिक्षा मंत्री द्वारा विभाग के अधिकारियों को बेवजह प्रताड़ित कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : राजेश भट्ट

पटना। शिक्षा विभाग में मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी के.के पाठक के बीच आमने-सामने होने की घटना की लोजपा (रा) ने कड़ी निंदा की है। लोजपा (रा)  के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि मौजूदा महागठबंधन की सरकार का चाल चरित्र चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के इशारे पर विभाग के मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा अपने ही विभाग के अधिकारियों पर बेवजह अपने निजी सचिव द्वारा प्रताड़ित कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे भट्ट ने कहा कि शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर जिस तरह गतिरोध उत्पन्न हो गई है, उससे बिहार का कतई भला नहीं हो सकता। वही भट्ट ने कहा कि के.के पाठक एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं जो शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को लेकर जब अपना कड़ा रुख अख्तियार किया तो मौजूदा शिक्षा मंत्री ने अपने ही अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था पहले से ही पूरी तरह चौपट है, ऐसे में यह नई स्थिति शिक्षा विभाग और शैक्षिक व्यवस्था के लिए पूरी तरह घातक साबित होगा। इस गतिरोध से गठबंधन के आपसी रिश्तो के बीच दरार भी उजागर हो गया है।

You may have missed