संदेह पैदा करता है गुरु-चेला का विदेश प्रेम: प्रभाकर मिश्र

  • विदेश घूमने में राहुल गांधी को भी मात दे रहे तेजस्वी
  • बड़े मियां, तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह’ पूरी तरह फिट बैठती है। गुरु और चेले में विदेश जाकर मौज-मस्ती करने की प्रतिस्पर्धा हो रही है। राहुल गांधी विदेश से सैर-सपाटे कर लौटते हैं, तो उनके चेले तेजस्वी यादव मौज-मस्ती करने के लिए विदेश निकल जाते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विदेश प्रेम से आम जनता के बीच संदेह उत्पन्न होता है। एक जनप्रतिनिधि के लिए यह जरूरी होता है कि उसके जीवन में पारदर्शिता हो। भाजपा के हर छोटे-बड़े नेता की जिंदगी खुली किताब है। यह जनता के विश्वास के लिए जरूरी भी है।‌ जनता के बीच भाजपा का अटूट विश्वास ऐसे ही नहीं है, इस भरोसे की जड़ों को भाजपा की पारदर्शी और शुचिता पूर्ण राजनीति और मजबूत करती हैं। विदेश भ्रमण और सैर-सपाटे से किसी को रोका नहीं जा सकता। लेकिन, आप जहां जाते हैं, जैसे जाते हैं और जिस समय जाते हैं, उसपर तो विश्लेषण किया ही जाना चाहिए। गुरु राहुल गांधी संसद की कार्यवाही के बीच विदेश चले जाते हैं और चेले तेजस्वी यादव राज्यपाल का अभिभाषण छोड़ यूरोप चले जाते हैं। यह बताता है कि इनके लिए जनता के प्रति दायित्वों को निभाने से ज्यादा प्राथमिकता विदेश जाकर मौज-मस्ती करने की है।

You may have missed