February 11, 2026

साल के अंतिम दिन भी बिहार सरकार ने दी नौकरियों की सौगात, शिक्षा विभाग में 530 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

पटना। बिहार सरकार ने युवाओं ने न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को 530 लोगों को एक बार फिर से नियुक्ति पत्र दिया है। जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याता, विश्वविद्यालयों एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सहायक अध्यापक शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग और विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया। साल के अंतिम दिन शनिवार 535  प्रधानाध्यापकों और सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें प्लस-टू स्कूलों के 350 प्रधानाध्यापकों के अलावा 35 सहायक प्रोफेसर और विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए चयनित 145 सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दे की बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, उसके बाद से ही लगातार नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। वहीं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन सरकार की तरफ से किया गया।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, गृह विभाग सहित कई विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण किए गए हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया था। इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल थे। वही इस बार महागठबंधन सरकार में नौकरी-रोजगार पर खासा जोर दिया जा रहा है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही लगातार नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। वहीं बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 75,544 पुलिसकर्मियों को बहाल करने का निर्णय लिया था। इसमें पहले चरण में 48,447 और दूसरे चरण में 19,288 पद भरे जाएंगे। सरकार अपने रोजगार के वादे पर लगातार आगे बढ़ रही है।

You may have missed