भोजपुर में मोबाइल छीनने के लिए अपराधियों ने इंटर के छात्र को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

आरा। राज्य में अप्रत्याशित घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर-बकरी गांव के बीच हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक छात्र को गोली मार दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। अब इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक जख्मी छात्र 17 वर्षीय प्रिंस कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशवपुर बकरी गांव निवासी राजेश साह का पुत्र है। वह इंटर का छात्र है। छात्र को गोली बाएं हाथ में हथेली पर लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में लगी है।
ट्यूशन पढ़कर वापस अपने गांव लौटने के दौरान वारदात
इधर ,प्रिंस कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह कतीरा से ट्यूशन पढ़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। वापस लौटने के क्रम में वह ओटो से दरियापुर गांव के पास उतरा गयर। इसके बाद वह पैदल अपने गांव की ओर जा रहा था कि उसी दौरान एक उजले रंग के स्कूटी पर सवार नकाबपोश तीन हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और मोबाइल व पैसा छिनने लगे। जब उसने इसका विरोध कर भागने लगा तो उन लोगों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डा.विकाश सिंह ने बताया कि गोली लगने से खून काफी बह गया है। लेकिन आपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। ब्लड भी सिक्योर कर दिया गया है। अभी उसकी बीपी स्टेबल है। वह बिल्कुल ठीक है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Post Author

You may have missed