जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी नयी सरकार : प्रभाकर मिश्र

  • सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जारी रहेगा बिहार का सतत् विकास
  • मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को दी हार्दिक बधाई

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने हार्दिक बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का सतत् विकास जारी रहेगा। एनडीए की सरकार के प्रति बिहार की जनता का जो अटूट भरोसा है, वह भरोसा कायम रहेगा। एनडीए की नयी सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार के विकास का रथ अब थमने वाला नहीं है। निवर्तमान मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उसपर नयी सरकार विकास की आलिशान इमारत खड़ी करेगी। नयी सरकार विकास का नया प्रतिमान कायम करते हुए उन सारे कार्यों को पूरा करेगी, जो किसी कारणवश नहीं हो पाया था। सम्राट सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। श्री मिश्र ने कहा कि बिहार अब पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला। 2005 के बाद माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को पहली बार विकास की पटरी पर लाया। अब बिहार विकास की पर पर चलना ही नहीं, दौड़ना भी सीख चुका है। विकास की यह रफ्तार नयी सरकार में और तेज होगी। हर तबके और क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। अपराधियों की जगह जेल में होगी। माननीय सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ‘विकसित भारत’ में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

You may have missed