February 13, 2026

PATNA : पाटलिपुत्र कॉलोनी में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वालें फार्मासिस्ट को महिला हेल्पलाइन ने किया तलब

  • अबतक 10 से अधिक लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
  • पहले लड़कियों को झांसा देकर करता है दोस्ती, फिर अश्लील चैट और न्यूड वीडियो से करता था ब्लैकमेल

पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक निजी अस्पताल का फार्मासिस्ट राहुल कुमार 10 लड़कियों का न्यूड विडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। उनमें एक पीड़िता की बहन ने महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर में शिकायत की जिसके बाद महिला हेल्पलाइन ने नोटिस देकर राहुल को बुलाया और उसके मोबाइल ल की जांच की। पीड़िता भी एक अस्पताल में फार्मासिस्ट है। पिछले 2 माह में राहुल ने 10 लड़कियों का न्यूड विडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है। महिला हेल्पलाइन सह वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रमिला कुमारी ने कहा कि उसके मोबाइल में 10 लड़कियों के अश्लील और न्यूड वीडियो और फोटो मिले हैं। जिन्हें सिर्फ जून और जुलाई में रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को पीड़िता और राहुल को फिर बुलाया गया है। इस तरह के मामले में एफआईआर होने पर और भी मामले सामने आएगा। वही उसका मोबाइल जब्त किया गया है।

बताया जा रहा हैं की राहुल पहले लड़कियों से दोस्ती करता है। उसके बाद का झांसा देकर अश्लील चैट करता है। अपनी बातों से लड़कियों को झांसे में लेकर उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। वीडियो या फोटो भेज कर लड़की को ब्लैकमेल करता है। वह लड़की पर जबरन फिजिकल रिलेशन बनाने का भी दबाव डालता है। इधर, पीड़िता की बहन ने 27 जुलाई को महिला हेल्पलाइन पहुंचकर पूरे मामले को बताया। पीडिता ने बताया की राहुल रोजाना उसके हॉस्पिटल के चक्कर लगाता है। घर तक पीछा करता है। बात नहीं मानने पर उसे धमकी भी देता है। 5 महीने से मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। राहुल ने महिला हेल्पलाइन को लिख कर दिया है कि अब वो किसी भी लड़की के साथ गलत व्यवहार नहीं करेगा। अगली बार किसी लड़की के साथ वो गलत करता हुआ पाया गया तो उसे जो सजा मिलेगी, उसे वो मंजूर होगी।

You may have missed