August 18, 2026

घर से फॉर्म भरने के लिए निकली छात्रा का रास्ते में अपहरण, पिता ने तीन युवक पर कराई एफआईआर

मुंगेर । घर से निकली छात्रा का अपहरण कर लिया गया। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा घर से फार्म भरने की बात कहकर निकली थी। थाने में दर्ज शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि बुधवार को उनकी 17 साल बेटी फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी।

देर रात तक वापस नहीं लौटी। रात हो जाने पर अपने रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के घर जाकर काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान गुरुवार को जानकारी मिली कि मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के समर पोद्दार, प्रिंस पोद्दार व विनोद पोद्दार ने मिलकर शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है।

उन्होंने बेटी की जल्द बरामदगी और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिता की लिखित शिकायत पर एफआईआर कराई है। लड़की को जल्द ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

You may have missed