February 17, 2026

खगड़िया में मानवता शर्मसार : पड़ोसी ने की 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, चॉकलेट खरीदने गयी थी दुकान, आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में एकबार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। बता दे की एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही बच्ची खून से लथपथ रोती हुई जब घर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की एक बच्ची पड़ोस स्थित किराना दुकान में चॉकलेट खरीदने के लिए गई थी। जहां दुकानदार चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को दुकान के अंदर लाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची रोती बिलखती खून से लथपथ अपने घर पहुंची और पड़ोस के दुकानदार पर गलत काम करने की जानकारी दी।

वही इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे वह दुबारा किसी भी दूसरी बच्ची के साथ ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे। वहीं खगड़िया SP अमितेश कुमार ने बताया कि घटना जघन्य अपराध है। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले, इसके लिए पुलिस कारवाई कर रही है।

You may have missed