September 17, 2025

PATNA : जांच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बिहार के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय पदक, 2 SP के साथ अन्य 5 अधिकारी शामिल

पटना। बिहार पुलिस के जांच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बिहार के 7 पुलिस अधिकारियों का केंद्रीय गृह मंत्री के पदक के लिए चयन किया गया है। वही बिहार के 7 पुलिस पदाधिकारियों में 2 एसपी और 5 अन्य अधिकारी शामिल हैं। वही देशभर में कुल 151 पुलिस अधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया है। वही पिछले साल भी बिहार के 7 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया था। बता दे की हर वर्ष जांच में उत्कृष्ता के लिए  पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जाता है। वही 12 अगस्त को देशभर के पुलिस एवं जांच में जिन्होंने उत्कृष्ता पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की जाती है। वही आज भी देश के उन 151 पुलिस पदाधिकारियों के नाम की घोषणा अनुसंधान में उत्कृष्ता दिखाई है। वही 151 पुलिस पदाधिकारियों में 7 बिहार पुलिस के हैं जबकि CBI के 15, UP पुलिस के 10-10, केरल, राजस्थान और प.बंगाल के 8-8 पदाधिकारी हैं। वही केंद्रीय गह मंत्री पदक से अलंकृत होने वाले बिहार के 7 पुलिस पदाधिकारियों में SP सायली सावलाराम धूरत, SP विनय तिवारी, इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, SI मनोज कुमार राय, SI मो. चांद परवेज और SI मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं। वही पटना में हुए रूपेश हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पटना के तत्कालीन SP विनय तिवारी को पदक दिया जाएगा। वहीं SP सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक से अलंकृत किया जाएगा। वही इसके साथ ही पटना पुलिस के 2 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टर का चयन पदक के लिए किया गया है।

You may have missed