February 11, 2026

गया के जंगलों में मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिली बड़ी सफलता,एके-47-एसएलआर की गोलियां समेत नक्सलियों के हथियार बरामद

गया।कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान बिहार के गया जिले से नक्सल उन्मूलन अभियान में लगी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।जानकारी के अनुसार मिलिट्री इंटेलिजेंस ब्यूरो को गया के जंगलों में बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद कर जब्त करने में कामयाबी हाथ लगी है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बताया जा रहा है कि मिलिट्री इंटेलीजेंस ब्यूरो को बोधगया इलाके में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जानी बिगहा जंगलों में कुछ नक्सली अभियान की सूचना मिली। गोपनीय सूचना के इनपुट पर टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टारगेट एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान मिलिट्री ने जानीबिगहा के जंगल से दो देशी राइफल, एके-47 के 18 जिंदा कारतूस, एसएलआर के 12 कारतूस, 12 बोर के चार कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि जानीबिगहा जंगल बोधगया और टनकुप्पा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बेहद नक्सल प्रभावित इलाका है।यह इलाका नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है। यहां नक्सली एक्टिव रहते हैं। हथियार और कारतूस बारामद किए जाने के बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ब्यूरो  जांच में जुट गई है।

You may have missed