January 27, 2026

गैस वेंडर की हत्या के विरोध में कंकड़बाग में गैस वेंडरों की हड़ताल, नारेबाजी कर मांगा मुआवजा

पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के गैस वेंडरों ने शुक्रवार से हड़ताल कर दिया। मृत वेंडर के लिए मुआवजे की राशि और गैस वैंडरों की सुरक्षा की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई। गैस वेंडर सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इंडियन ऑयल, गैस एजेंसी में हमलोग काम करते हैं। हमारे वेंडर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उसके बाल बच्चे के परवरिश के लिए मुआवजे की मांग करते हैं। दूसरी मांग सुरक्षा की है। हमलोगों को किसी से सुरक्षा नहीं मिलती है। प्रशासन भी सुरक्षा नहीं देता है। वेंडर नीरज कुमार ने बताया कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। हड़ताल बुलाई गई है, इस दौरान किसी घर में गैस डिलीवर नहीं किया जायेगा। कंकड़बाग इलाके में गैस वैंडरों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है। सुबह से गैस डिलीवर नहीं हुआ है। यहां तक की जो गैस आया है, उसे भी ट्रक से नहीं उतारा गया है। सुबह में वेंडर बाइपास पर उतरे थे। कुछ देर के लिए जाम भी किया था। लेकिन 25 से 30 मिनट के बाद प्रशासन के द्वारा उन्हें हटा दिया गया। गुरुवार के दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा इंडियन ऑयल के गैस वेंडर रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर शहर के गैस वेंडरों में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर आकर सभी वेंडर हड़ताल पर है।

You may have missed