आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 07 जुलाई से
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु 04060 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर गरीब रथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को तथा 04059 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस गरीबरथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जायेगी। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड.19 के मानकों का पालन करना होगा।
04060 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर गरीब रथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से 20.55 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 23.58 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01.21 बजे, नरकटियागंज से 14.57 बजे, बेतिया से 15.34 बजे, सगौली से 15.54 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 16.23 बजे तथा चकिया से 16.50 बजे छूटकर 18.09 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04059 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस गरीब रथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 15.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 12.35 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।


