बिहार के कई जिलों में सेक्स रैकेट फैलाने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, बेगूसराय से पुलिस ने दबोचा

  • कई नाबालिक लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर जबरन कराता था देह व्यापार, 7 महिलाओं तथा 8 पुरुषों को भी पुलिस ने दबोचा

बेगूसराय। बिहार के कई जिले में सेक्स रैकेट का तार फैलाकर रखने और वेश्यावृत्ति करवाकर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। आरोपी शमशेर खलीफा जिले के बलिया में नाबालिग लड़की और महिलाओं को बंधक बनाकर देहव्यापार कराता था। बेगूसराय पुलिस ने देहव्यापार गिरोह का सरगना शमशेर खलीफा को बलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस सम्बंध में बुधवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला शमशेर खलीफा देह व्यापार का एक संगठित गिरोह चलता था। जो महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में जबरन धकेलने का काम करता था। बताया जा रहा है कि पिछले महीने भी शमशेर खलीफा के बलिया ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। जहां से दो लड़की को वेश्यावृत्ति में जाने से बचाया गया था, इस दौरान 7 महिलाओं और 8 व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था।

इस बात की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शमशेर खलीफा पर एक हत्या समेत वेश्यावृत्ति के 4 मामले दर्ज हैं। इसमें वेश्यावृत्ति के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसकी संपत्ति को जब्त करने के लिए आगे की कार्यवाही की जाएगी। वही बताया जा रहा हैं की शमशेर खलीफा का सिंडिकेट बेगूसराय ही नहीं कटिहार पूर्णिया समेत कई जिलों से जुड़ा हुआ है। जहां यह नाबालिक लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला जाता था। एसपी ने बताया कि जल्द ही इस पर चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलवाने का काम पुलिस करेगी।

About Post Author

You may have missed