December 10, 2025

गांधी मैदान में हंगामा,तेजस्वी भी पहुंचे,प्रशासन ने नहीं दी अनुमति तो गेट पर ही हो गया धरना

पटना।केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में महागठबंधन के द्वारा आज पटना के गांधी मैदान में धरना का आयोजन है।पटना के जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में धरने के आयोजन की अनुमति नहीं दी।जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।महागठबंधन के नेता गांधी मैदान के गेट पर ही धरने में जम गए।महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझकर आंदोलन को कुचलना चाह रही है। नीतीश सरकार किसान विरोधी है। सरकार विरोध के स्वर से भयभीत हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गांधी मैदान पहुंच गए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि धरना तो गांधी मैदान में ही होगा।उन्होंने कहा कि गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे हैं,उनके स्वागत में अनुकंपाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति को कैद कर लिया।ताकि गांधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गांधी के समक्ष संकल्प ना ले सकें। तेजस्वी यादव ने चुनौती देते हुए कहा कि ‘मैं गांधी मैदान पहुंच रहा हूं,रोक सको तो रोक लिजिए’।गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं का जमकर विरोध का सामना जिला प्रशासन को करना पड़ा। महागठबंधन के नेता गांधी मैदान के गेट नंबर 4 में ही धरने पर बैठे हुए हैं।तेजस्वी यादव के पहुंचने के बाद और भी हंगामा बढ़ने के आसार हैं।उल्लेखनीय है कि देश भर में किसानों के द्वारा चलाए जा रहे कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन में साथ देने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में कृषि के खिलाफ धरने का आयोजन किया जा रहा है।तेजस्वी यादव ने बिहार के किसानों से भी इसके खिलाफ आंदोलन करने की अपील की है।

You may have missed