September 17, 2025

राहुल पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का हमला, कहा- मोदी लहर के कारण परंपरागत सीट छोड़ रहा गांधी परिवार

पटना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम लम्हे अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा अपने कैंडिडेट बनाया है। लेकिन, इस दौरान देखने वाली बात यह रही कि राहुल गांधी जो अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते थे। वो इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता सम्राट और विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी के सीट बदलने पर सम्राट ने कहा कि पहले उनको डर था तो हम लोगों ने उनको मंदिर भिजवाया पूरा गांधी परिवार अपने परंपरागत सीट को भी छोड़कर भाग रहा है। इनका पूरा खानदान परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा है। यह लोग कहीं से चुनाव जीतें हर जगह इनकी हार तय है।  इनका सब कुछ भी नहीं होने वाला है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी जगह से चुनाव लड़ने जनता का विश्वास उनके साथ नहीं है। वह डरे हुए हैं इसलिए अब सीट छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी में आत्मविश्वास नहीं है कि वह वायनाड से चुनाव जीतेंगे और अब रायबरेली में डर से आए हैं। राहुल गांधी पूरी तरह से रिजेक्ट हो चुके हैं यह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे उनका हार ही मिलेगी। उधर, जिस तरह विपक्ष रोजगार के मुद्दों को लेकर सवाल कर रही है उसके बाद अब इसको लेकर खुद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि एक बात लिख कर रख लीजिए 2025 में जब नवंबर के महीने में विधानसभा का चुनाव होगा तो उससे पहले 10 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका होगा। विधानसभा चुनाव से पहले एक-एक व्यक्ति का लिस्ट निकाल कर हम बताने का काम करेंगे कि नीतीश कुमार ने जो वादा किया था उसे किस हद तक पूरा किया है। यह हमारी गारंटी है। सम्राट ने कहा कि यह लालू जी का राज नहीं है कि 15 साल में एक भी लोगों को रोजगार नहीं मिला।

You may have missed