February 19, 2026

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजकीय समारोह आयोजित, CM नीतीश, और राज्यपाल ने चित्र पर किया माल्यार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना। बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष डॉ. भीमराव अम्बेदकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, पूर्व मंत्री एवं विधायक नन्द किशोर यादव, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed