February 26, 2026

PATNA : बिहटा के NSMCH में RJD विधायक भाई बीरेंद्र नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र का किया उद्घाटन, BPL कार्ड धारक को मुफ्त मे मिलेगी दवा

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में अमहारा स्थित NSMCH में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ हाइटेक ICU की सुविधा से लैस अस्पताल में आज निशुल्क दवा वितरण केंद्र का उद्घाटन हुआ। वही दवा वितरण केंद्र का उद्घाटन RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने किया गया। वही इस मौके पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने BPL कार्ड धारक के बीच दवा का वितरण किया और कहा कि इस केंद्र से BPL कार्ड धारकों को मुफ्त में दवा का वितरण किया जायेगा। वही इस मौके पर विधायक भाई बीरेंद्र ने संस्थान के इस कदम की सराहना की। वही बताते चले की NSMCH बिहार में लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए आयाम स्थापित कर रहा है। बहुत ही कम खर्च में गरीब और जरुरतमंद मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक कृष्ण मुरारी एवं प्राचार्य डॉ। अरविन्द प्रसाद और पवन कुमार समेत अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।

You may have missed