February 25, 2026

दीघा विधानसभा में भावी प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के सौजन्य से राहत सामग्री वितरण 

पटना।गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसका सीधा असर दीघा विधानसभा के विभिन्न टोले-मुहल्ले में देखने को मिल रहा है। ऐसे में दीघा विधानसभा के भावी प्रत्याशी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह के सौजन्य से दर्जनों समर्थकों के द्वारा कुर्जी बिंद टोली में सैकड़ों बाढ़ पीड़ीतो के बीच खाद्य सामग्री एवं त्रिपाल का वितरण किया गया। राहत सामग्री वितरण में नगनारायण सिंह, राकेश कुमार मंटू, गोल्डी यादव, मनीष सिंह, प्रभात सिंह, छोटी सिंह, बबलू जी, मनीष सिंह, राजीव सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहें।

You may have missed