PATNA : नगर निकाय चुनाव को लेकर पालीगंज पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पटना,पालीगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार प्रसार थमते ही शुक्रवार को पुलिस ने स्थानीय बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों ने अपनी भरपूर जोर लगते हुए प्रचार प्रसार में जुटे थे। जिसका चुनाव 18 दिसम्बर को होनी है। वही आज शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रचार प्रसार थमते ही स्थानीय बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पालीगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। जिसके दौरान सैकड़ो पुलिसकर्मियों ने पूरे बाजार की सड़कों से गुजरी। साथ नगर वासियों से अपील किया कि सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने बूथ तक पहुंचे व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करे। पुलिस की नजर हमेशा उपद्रवियों व असमाजिक लोगो पर है। गड़बड़ी करनेवालों को बख्शा नही जाएगा। वही इस मौके पर पालीगंज SP अवधेश सरोज दीक्षित, BDO संजीव कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता, अपर थानाध्यक्ष इंद्रदेव यादव सहित अन्य सैकड़ो पुलिसकर्मी मौजूद थे।

You may have missed