February 27, 2026

पटना में सैलून में बाल काटने के विवाद में फायरिंग, हिरासत में चार लोग

पटना। रामकृष्ण नगर थाना इलाके में एक सैलून के अंदर विवाद हो गया। इसमें मारपीट की नौबत आ गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद में घायल एक युवक अभिषेक कुमार को लेकर थाने आने लगी। इस दौरान पुलिस की टीम को असामाजिक तत्वों ने घेर लिया। हंगामा करने लगे। सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने बताया कि लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चेन छिनतई का भी मामला सामने आया था। इस एंगल पर भी जांच हो रही है। सिटी एसपी के मुताबिक पूछताछ के बाद जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी करवाई की जाएगी। निर्दोष लोगों को छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जांच की जा रही है।

 

You may have missed