February 15, 2026

पटना में वर्चस्व को लेकर दो गुट के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी, दो जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी में बुधवार की शाम कदमकुंआ थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई। इस गोलीबार की घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के सभी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कदमकुंआ थाना क्षेत्र के मछली गली में वर्चस्व को लेकर 15 राउंड के आस-पास गोलीबारी हुई है। जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी की घटना में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है, लेकिन गोलीबारी करने वालों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।

You may have missed