जहानाबाद में जमीन विवाद में परिवार के 2 पक्षों में गोलीबारी, कई राउंड फायरिंग में एक व्यक्ति घायल
बिहार। जहानाबाद जिले के तुला बीघा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें एक शख्स उमेश यादव को गोली लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। कई महीनों से दो गोतिया के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार की शाम दोनों गोतिया में कहासुनी होने लगा। इस बीच एक पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गयी और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा हैं की कुछ दिन पूर्व भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन विवाद बढ़ता जा रहा है और जमीन के कारण मारपीट से लेकर गोलीबारी की घटना तक घट रही है। शनिवार को जनता दरबार का आयोजन जमीन विवाद निष्पादन के लिए किया जाता है। लेकिन लगता है कि जमीनी स्तर पर जनता दरबार का सही ढंग से संचालन नहीं हो रहा है।

