February 11, 2026

बिहार : खगड़िया में जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों में जमकर मारपीट, 6 लोगों घायल 2 की हालत गंभीर

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की खगड़िया जिले के भरतखंड ओपी थाना क्षेत्र के थेभाय गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट मार पीट हुई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को से दिया गया। वही इस जमीनी विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हुए जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं उन लोगों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय भरतखंड ओपी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार योगेश ने कहा कि दोनों के बीच जमीनी विवाद के कारण मारपीट की घटना घटित हुई है। वही प्रशासन ने कहा की आगे की जांच चल रही हैं।

You may have missed