पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोग मिलकर एनडीए के साथ लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे : सीएम नीतीश

  • बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने सदन को किया संबोधित, राजद पर किए कई हमले, फिर जंगलराज की दिलाई याद

पटना। बिहार में नवगठित एनडीए सरकार ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन बहुमत प्रशिक्षण में सफलता पाकर अपनी सरकार बचा ली। वहीं मंगलवार को बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी के द्वारा बिहार के लिए विस्तृत बजट पेश किया गया। बजट सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया और बजट सत्र के दौरान ही सदन से वाकआउट भी कर दिया। इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम लोग आगामी लोकसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे। नीतीश ने सदन में कहा कि हमने आपको कल भी बता दिया था और आज भी बता रहे हैं कि हम लोगों को जब से बिहार के हित में काम करने का अवसर मिला है तब से हम लोग बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। एनडीए के साथ हमारा शुरू से गठबंधन रहा है और अब हम वापस इधर आ गए हैं और अब हम कहीं नहीं जाएंगे और लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर एनडीए गठबंधन में लड़ेंगे। सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम लोगों को मिलकर रहना है। बीजेपी-जेडीयू मिलकर काम करेगी। राज्य का विकास होगा और अगले चुनाव में मिलकर 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। वही बजट पेश होने के बाद नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि मैं अब कहीं आने-जाने वाला नहीं। साथ ही विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच करवाने की बात फिर दोहराई। कहा कि इधर-उधर जाने वाले अलर्ट रहें।
जातीय गणना कराकर समाज के अंतिम तपके के लोगों तक लाभ पहुंचाया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हमने सभी के साथ मिलकर जाति आधारित गणना कराई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ही अब राज्य के लिए सभी योजनाओं का गठन किया जाएगा। एक एक चीज को हम पर्सनली देख रहे हैं। मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 94 लाख गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए दो लख रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए योजना भी बिहार सरकार के द्वारा हम लोगों ने शुरू कर दी है और अब केंद्र के साथ मिलकर हम लोग बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। हम लोग शुरू से ही काम कर रहे हैं। पुलिस बल कितना कम था, अब बहाली हो रही है। एक-एक काम कर रहे हैं। लोगों की सेवा कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि हर क्षेत्र में काम किया गया। पहले शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना कम लोग थे। सबों की संख्या बढ़ाई गई है। पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया। 5 घंटा में कहीं से पटना पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। किसी के घर में शौचालय नहीं था। लोगो को घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं के लिए कितना काम किया गया। पंचायतों में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया।
तेजस्वी पर नीतीश का तंज, 7 बजे के बाद कोई घर से निकलता था क्या
सदन में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल पर एक बार फिर से हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हम लोगों ने 2006 के बाद से काम करना शुरू किया है तब से हम लोग बिहार के लिए काम कर रहे हैं और लगातार काम करते रहेंगे। तेजस्वी पर तंज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग आज हम लोगों पर सवाल उठा रहे हैं उन लोगों को इतिहास के बारे में कुछ जानकारी है। जाकर पहले पता कीजिए, पहले क्या था। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाया करते थे शाम 7:00 के बाद कोई भी आदमी बाहर नहीं निकलता था। हर तरफ भय और जंगल राज का माहौल था जब से हम लोगों ने बिहार के हित में काम करना शुरू किया है तब से हम लोगों ने इन सब चीजों को खत्म किया है। लोग तो कुछ भी बोलते रहता है उनको कुछ पता नहीं लेकिन कुछ बोलने से पहले उनको जाकर पहले सभी चीजों की विस्तृत जानकारी लेनी चाहिए।
जातीय गणना में राजद की कोई भूमिका नहीं
जाति आधारित गणना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा जातीय जनगणना का क्रेडिट राजद ले रही, जबकि उसकी कोई भूमिका नहीं। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। इस पर हमने काम किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से बहुत खुशी हुई। दूसरे लोगों को भी मिला। हमें बहुत खुशी है, लेकिन विरोधी इस पर भी आपत्ति जता रहे हैं।

About Post Author

You may have missed