February 13, 2026

शेखपुरा में जमीन बंटवारे में दो भाइयों में जमकर मारपीट, वृद्ध मां समेत 9 घायल

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड स्थित हथियावा थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में दुबारा जमीन बंटवारे की बात पर भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में वृद्ध मां सहित दोनों पक्ष के 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। वहीं घायलों की पहचान एक पक्ष से अनारवा देवी, प्रमोद यादव, रेणु देवी और ब्रह्मदेव यादव के रूप में की गई। जबकि दूसरे पक्ष से सुग्गन यादव, चंपा देवी, सोनू कुमार, कौशल कुमार और अशोक यादव का नाम शामिल है। घटना की सूचना पर हथियावा थाना के एसआई विनय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायल अनरवा देवी के तीन बेटों के बीच आपसी बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक तरफ से प्रमोद यादव की पत्नी रेणु देवी और दूसरी ओर से सोनू कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल प्रमोद यादव ने कहा कि तीनों भाइयों के बीच 20 साल पहले भूमि को लेकर बटवारा हो गया था। अब परिवार के लोग फिर से बटवारा करने के लिए दबाव बना रहे है। इसलिए लड़ाई हो गई।

 

 

You may have missed