राजगीर में 555वां प्रकाशोत्सव की धूम : ग्रामीण विकास मंत्री ने गुरू नानक देव जी तख्त में टेका मत्था, कहा- नीतीश के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा बिहार

पटना। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार गुरुनानक देव जी महाराज के 555वां प्रकाश गुरु पर्व पर आज राजगीर गुरुद्वारा पहुंचे। वही उन्होंने यहां आकर गुरुद्वारा में मत्था टेका व चल रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राजगृह काफी पौराणिक स्थली है। यह पंच पहाड़ियों से घिरी है। गुरुनानक देव इस पावन धरा पर 1506 ई. में आये थे। उनकी महत्ता के कारण ही यहां का पानी शीतल हो गया था। श्रवण कुमार ने आगे बताया कि गुरुनानक देव जी महाराज अपने उदासी यात्रा के दौरान राजगीर आये थे। उस समय वे पूरे देश के भ्रमण पर थे। यहां पहुंचने पर वे गुरुनानक कुंड के पास आये थे। यहां पर काफी गर्मी पड़ रही थी। लोगों ने गुरुनानक देव जी महाराज से कहा कि वे यहां के पानी को शीतल कर दें। उसके बाद उन्होंने यहां पर अपना पांव रखा और यहां का पानी शीतल हो गया था। मंत्री ने कहा कि आने वाले अतिथियों की सेवा करके अतिथि देवो भव: की उक्ति को साकार कर दिखाया है। राजगीर के लिए यह गौरव की बात है कि विश्व के विभिन्न जगहों से यहां पर लोग आयें हुए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। राजगीर सर्वधर्म स्थली रही है। गुरुनानक कुंड की सेवा बाबा अजायब सिंह ने सालों तक की। वे रिटायर आर्मी मैन थे। बाबा अजायब सिंह ने वर्ष 2016 में मुक्ति पायी। उन्होंने आगे कहा की प्रकाश पर्व में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बंगाल, बिहार, झारखंड सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु आये हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी सभ्यता व संस्कृति में अतिथियों का स्वागत करने का प्रचलन पुराने समय से है। गुरुनानक देवी मिशनरी के संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह ने कहा कि यहां पर चले 3 दिनों तक अरदास में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा लंगर की भी व्यवस्था की गयी। वही इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, JDU नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, अजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
