पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव : गंगा किनारे शौच करने गए युवक को मारी गोली, पुलिस तफ्तीश में जुटी
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े रविवार को गंगा किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वही यह ताजा मामला पटना सिटी का है। यहां गंगा किनारे शौच करने गए युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकरी के अनुसार, खाजेकलां थाना क्षेत्र के गंगा घाट किनारे कलम्पुआ नामक एक युवक गंगा किनारे शौच करने के लिए गया था, इसी दौरान उसे गोली मारी गई। वही बेखौफ अपराधियों ने एक के ऊपर एक उसके शरीर मे कई गोलियां दागी हैं। गोली मारने के बाद अपराधी मौके वारदात से फरार हो गए हैं। हालांकि, युवक को घायल समझ लोग उसे इलाज हेतु NMCH अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक को गोली मारी गई है वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। मृतक आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलबर गंज का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, उसे गोली क्यों मारी गई इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


