फतुहा : SDO ने किया वंशी एयर गैस OXYGEN प्लांट का निरीक्षण, नया OXYGEN गैस प्लांट का शुभारंभ
फतुहा। शुक्रवार को एसडीओ मुकेश रंजन फतुहा पहुंचे तथा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वंशी एयर गैस आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट में हो रहे रिफिलिंग कार्य का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने बताया कि यह उनका रुटीन कार्य है। इस विपदा के समय में हर आक्सीजन गैस प्लांट का अहम योगदान है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करने तथा सुरक्षित रुप से घरों में रहने की अपील की। इस मौके पर प्लांट के निदेशक कुमार गौरव व अन्य कर्मी मौजूद थे।
दो बड़ा सिलेंडर गैस मुफ्त में उपलब्ध कराया
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित आक्सीजन प्लांट के द्वारा लाइफ लाइन आॅक्सीजन बैंक को 70 लीटर वाली दो बड़ा सिलेंडर गैस मुफ्त में उपलब्ध कराया ताकि छोटे-छोटे सिलेंडर में उससे रिफिलिंग कर पीड़ित को उपलब्ध कराया जा सके। इस बात की जानकारी प्लांट के निदेशक कुमार गौरव ने दी है।
आक्सीजन गैस प्लांट का शुभारंभ
उधर, शुक्रवार को फतुहा के लिए इस कोरोना काल में राहत वाली खबर देखने को मिली। फोरलेन आरओबी व शीशामील के बीच नये आक्सीजन गैस प्लांट आक्सीन आक्सीजन गैस प्राइवेट लिमिटेड का एक सादे समारोह के तहत शुभारंभ किया गया। इस प्लांट में फिलवक्त आठ सौ सिलेंडर रिफिलिंग करने की क्षमता है। हालांकि इस प्लांट का निर्माण काफी पहले से किया जा रहा था। प्लांट के निदेशक डॉ. चंदन शेखर ने बताया कि इस कोरोना काल में यह आक्सीजन प्लांट काफी सहायक सिद्ध होगा। साथ ही परिस्थिति को देखते हुए प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर प्लांट के अन्य सहायक निदेशक सुमित कुमार, शैलेश सुमन व राजीव राज मौजूद थे।


