February 15, 2026

कोरोना वैक्सीन लगाने के बहाने पड़ोसी ने किया नाबालिग से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

पटना। कोरोना महामारी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर दंग रह जाएंगे। मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके की है। कोरोना वैक्सीन लगाने के बहाने बहला फुसलाकर पड़ोसी ने ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरेपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बहाने बहला फुसलाकर उसके पड़ोसी रॉकी और मंटू मीठा कुआं ले गये। जहां एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर कपड़ा से मुंह बांध दिया और बारी-बारी से गलत काम किया। दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का हाथ-पैर बांधकर दोनों फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह रस्सी को खोला और इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने मालसलामी थाना में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल कराया, उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपी को धर दबोचा। दोनों आरोपी पटना सिटी के जमुनापुर का ही रहने वाला है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You may have missed