September 13, 2025

पूर्व भाजपा विधायक डॉ विनोद यादव समर्थकों के साथ रालोसपा में शामिल

पटना। बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक डॉ. विनोद यादव अपने सैकड़ों समर्थक के साथ रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के समक्ष आज रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री कुशवाहा ने कहा कि डाक्टर विनोद के पार्टी में शामिल होने से रालोसपा का जनाधार और बढेगा। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, पूर्व मंत्री वृषण पटेल, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, प्रदेश महासचिव रालोसपा बसन्त चौधरी पटेल भी उपस्थित थे। महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, कुन्दन सिंह, भोला शर्मा सहित अनेक लोगों ने डॉ. यादव को रालोसपा में शामिल होने पर बधाई दी है।

You may have missed