बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत,जेल से रिहा करने के आदेश, आएंगे बाहर
पटना।जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को बेल मिल गई।इसके पूर्व भी अनंत सिंह को अन्य मामलों में अदालत जमानत दे चुकी है। कुछ मामलों में अदालत के द्वारा साक्ष्य के अभाव में रिहा किया जा चुके हैं।ऐसे में आनंद सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।आज बाढ़ में सोनू-मोनू गैंग के साथ हुए गैंगवार के दौरान हुए गोली कांड को लेकर अनंत सिंह को अदालत के द्वारा कोर्ट से जमानत में रिहा करने की आदेश जारी किए गए हैं।अनंत सिंह मोकामा के पूर्व विधायक हैं।अनंत सिंह 2005 के फरवरी से लेकर 2022 तक लगातार मोकामा के विधायक रहे हैं।फिलहाल मोकामा सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अनंत सिंह एक-47 रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। 2020 का चुनाव आनंद सिंह ने राजद के टिकट पर जेल से ही जीता था। इसके पूर्व 2015 में वह मोकामा से निर्दलीय चुनाव जीत चुके थे। 2022 के चुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर मैदान में उतरकर जीत हासिल की थी लेकिन 2024 में विधानसभा में नीतीश सरकार के बहुमत के दौरान उन्होंने रजत को छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का साथ दिया था। एक-47 रखने के आरोप में लंबे समय तक अनंत सिंह जेल में थे।पिछले वर्ष अनंत सिंह को उसे मामले में रिहाई मिली।विगत कुछ माह पूर्व बाढ़ में हुए गोलीबारी की घटना में अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था।उसी मामले में आज अनंत सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया गया।अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे।


