January 27, 2026

लोजपा (रामविलास) के चुनाव चिन्ह पर घूम रहे नीतीश : डॉ. सत्यानंद

दरभंगा (कुशेश्वरस्थान)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा (रामविलास) के चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर से घूम रहे हैं और हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह का प्रचार कर रहे हैं। जनता को यह बता रहे हैं कि बिहार का विकास करने में वर्तमान बिहार सरकार फेल है। भविष्य में बिहार का विकास चिराग पासवान ही कर सकते हैं। उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने पार्टी की प्रत्याशी अंजू देवी के समर्थन में धबोलिया, फकडोलिया, बड़गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ भाषण करते हैं, काम नदारद है। इसका अंदाजा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के बदहाली से लगाया जा सकता है, जहां बाढ़, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार गरीबी की समस्या से जनता त्राहिमाम कर रही है। सभा को युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रो. राम प्रवेश यादव, परमानंद शर्मा, नंद किशोर शर्मा, सरोज शर्मा ने भी संबोधित किया।

You may have missed