October 29, 2025

बिहार के अधिकतर जिलों में दिखने लगा ठंड का असर, पटना में पूरे दिन रहेगी धूप

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में अब लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। आज प्रदेश के सभी जिलों में पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। पूरे दिन कड़ी धूप खिली रहेगी, तो वहीं रातें काफी ठंडी हो जाएगी। पूरे प्रदेश में 30 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि नवंबर से तापमान में इससे ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार राज्य के 7 ऐसे शहर हैं, जहां के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 6 घंटे के दौरान 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर यह बढ़ गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क ही रहेगा। राज्य के अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय कोहरे की संभावना है। बिहार पर इस हामून का असर न के बराबर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 7 ऐसे शहर हैं, जहां के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। किशनगंज का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, गया 19.2 डिग्री, भागलपुर 21.5 डिग्री, वाल्मीकीनगर 17.9 डिग्री, अररिया 19.8, पूर्णिया 21 डिग्री, कटिहार 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा पटना, वैशाली, छपरा, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, मोतिहारी, गोपालगंज, बांका समेत अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सिहरन महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार पटना में इन दिनों पछुआ हवा का प्रभाव है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

You may have missed