किसानों को मुआवजा के लिए डॉ मदन मोहन झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र,शीघ्र देने की मांग
पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने किसानों को असामयिक बरसात एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्र लिखकर मांग की है।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि राज्य के अधिकांश जिलों में हुए असमय बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण कृषि आधारित जीवन-यापन करने वाले अधिकतर किसानों का रबी फसलें दलहन तिलहन एवं गेहूं का फसल नष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के किसान दो तरफा मार झेल रहे हैं।एक तरफ लॉक डाउन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं दूसरी तरफ असामयिक बरसात एवं ओलावृष्टि से रबी के फसलों को भारी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि इस भीषण नुकसान के कारण प्रदेश के किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।अगर राज्य सरकार इस समय किसानों को मुआवजा नहीं प्रदान करती है तो आने वाले दिनों में उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मानवता के आधार पर राज्य के प्रभावित किसानों पर हुए दोहरे आपदा की घड़ी में नुकसान का जायजा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।


