December 6, 2025

अहंकार की राजनीति कर रहे है नीतीश, चिराग बोले- समस्याओं का निदान करने के बजाये अभ्यार्थियों पर लाठी चलवा रहें है

पटना। सभी समस्याओं का हल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाठी से करना चाहते है। अहंकार की राजनीति कर रहें है। शिक्षकों का प्रदर्शन हो, अभ्यार्थियों का प्रदर्शन हो, बेरोजगारों का प्रदर्शन हो, किसान, मजदूरों का प्रदर्शन हो सभी प्रदर्शनकारियों के समस्याओं का निदान करने के बजाये लाठी चलवा रहें है। यह बात आज लोजपा (रा) के राज्य मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कि है। उन्होंने आगे कहा की 33 वर्षों से लगातार लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जी बिहार के सत्ता पर काबिज रहकर शिक्षा व्यवस्था को ऐसा चौपट कर दिया कि आज बिहार के नौजवान को शिक्षक बनने के लायक नही समझ रहें है। जबकि, बिहार में प्रतिभा की कमी नही है। UPSC और BPSC के अनेकों सफल परीक्षार्थी देश में प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त करते रहें है। बिहार में मेधा की कमी नही है। फिर भी शिक्षक नियुक्ति में डेमोसाईल नीति को ताक पर रखकर प्रदेश से बाहर के अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जो घोर निन्दनीय है। उन्होंने आगे कहा की बिहार में 17 वर्षो के अपने शासनकाल में बाढ़ और सुखाड़ का स्थाई निदान सरकार नही कर सकी। वर्षा शुरू होने पर और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तटबंधों की मरम्मती और बांध निर्माण की बात करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। आगे चिराग ने कहा कि अभी विपक्षी दल के नेता बिहार आये थे, लेकिन किसी ने बिहार के बदहाली के सम्बंध में नीतीश कुमार से चर्चा नही किया। नीतीश कुमार जी देश घूमेंगे। पलायन, भ्रष्टाचार, अपराध का मॉडल लेकर घूमेंगे। वही आज मिलन समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा (रा) की सदस्यता ग्रहण की। वही इस कार्यक्रम में युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन महामंत्री ई. रविन्द्र सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, विष्णु पासवान, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर शर्मा, ओम प्रकाश भारती, सुदीप्त कुमार, सुरेश पासवान सहित अनेकों नेता उपस्थित थे।

You may have missed