February 12, 2026

PATNA : मुख्य सचिव से वार्ता के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल किया खत्म, सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे  

पटना। बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल से जुड़ी हुई सामने आ रही है। बता दे की अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है। वही PMCH समेत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में पिछले 4 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। वही पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने सरकार की पहल के बाद हड़ताल वापस ले लिया है। वही अपर मुख्य सचिव की तरफ से स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद शाम 7 बजे से काम पर वापस लौट गए हैं। वही सरकार की तरफ से अपर मुख्य सचिव ने जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि कैबिनेट की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। बताते चले की अपनी पुरानी मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

वही पटना के PMCH और NMCH समेत तमाम अस्पतालों में हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर थे हालांकि इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से मुक्त रखा था। वही जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 5 सूत्री मांगों को लेकर पिछले साल भी हड़ताल किया था, तब कोरोना और बाकी चीजों का हवाला देते हुए सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स को इस आश्वासन के साथ मना लिया था कि उनके स्टाइपेंड में इजाफे पर विचार किया जाएगा लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होता देख एक बार फिर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

You may have missed