February 19, 2026

PATNA : दीपावली की रात दीए से गुमटी में लगी आग, हजारों रुपए के सामान जलकर नष्ट

पटना सिटी। राजधानी के पटना सिटी चौक थाना अंतर्गत सोमवार की देर रात दिए की लौ से एक गुमटी में आग लग गई। वही देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। वही इसकी सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। इस बीच गुमटी में रखे गए सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीपावली की देर रात गुमटी के दुकानदार ने लक्ष्मी पूजा के बाद अपनी गुमटी में दीप जलाकर छोड़ दिया था। गुमटी को बंद करने के बाद वह अपने घर लौट गया। वही इस बीच अचानक दीए की लौ से गुमटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी गुमटी जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बता दे की स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटना सिटी चौक थाने को दी।

वही सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ते को जानकारी दी। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सिख समुदाय के दर्शनार्थियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। वही इस बीच गुमटी में रखे गए सभी कॉस्मेटिक आइटम जलकर राख हो गए। वही इस घटना के बारे में चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि पूजा करने के बाद दुकानदार ने दुकान में दीप जलाकर छोड़ दिया था। वही इस लापरवाही के कारण ही गुमटी में आग लग गई। वही उन्होंने बताया कि इस अगलगी में हजारों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए। वही थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक गुमटी मालिक के द्वारा कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

You may have missed